5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

हमीरपुर

जिला एड्स कंट्रोल सोसाइटी की मैराथन रेस आयोजन किया गया। सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।

जिला एड्स कंट्रोल कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश घर में इट्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से तीन तरह की युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है।

5 किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चमन लाल, द्वितीय रोहित कुमार और तृतीय स्थान पर अभय शर्मा रहे। लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शिवाली ने प्रथम स्थान, रिचा शर्मा द्वितीय और राशि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!