हमीरपुर

नगर परिषद में चार मनोनीत पार्षदों की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। चार मनोनीत पार्षदों के आदेश जारी हुए हैं उनमें वार्ड एक से सुनील ठाकुर, वार्ड 10 से निशांत शर्मा, वार्ड 6 से राकेश वर्मा और डॉक्टर हर्ष कालिया शामिल है।डॉ हर्ष कालिया ने दो बार एचएएस मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसके बाद उन्होंने हिमाचल एलाइड सर्विसेज की नौकरी छोड़कर हमीरपुर में निजी प्रैक्टिस शुरू की। उनके दादा कॉमरेड अमीन चंद कालिया, एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और हिमाचल विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष थे। उनके पिता, पुरूषोत्तम कालिया सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और राज्य के स्वतंत्रता सेनानी संघ के वर्तमान अध्यक्ष हैं। सुनील ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस के और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी रहे हैं। राकेश वर्मा और निशांत शर्मा भी कांग्रेस परिवार से जुड़े रहे हैं।डॉ. कालिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य सभी कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है।
