फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

 

हमीरपुर

डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में हिमाचल अस्पताल फार्मासिस्ट एवं जिला हमीरपुर इकाई ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम की उपस्थिति में इस दिवस को मनाया । संघ के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि जिला भर के 25 फार्मेसी अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। चीफ फार्मासिस्ट कमल देव,सरिता वाला,आशीष कुमार ,पूजा ठाकुर, इकबाल सिंह, सुरेंद्र कुमार ,मूलराज, लवली पूरी, पुष्प लता, वंदना कुमारी, राजेश कुमार, केवल कृष्ण, नीतिका, विकास शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके कहा गया कि फार्मासिस्ट मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। हमीरपुर शहर में फार्मासिस्ट फार्मेसी प्रशिक्षुओं की ओर शहर में जागरूकता रैलियां भी निकाली गई। इस अवसर पर कहा गया कि फार्मासिस्ट का कार्य दवा की पहचान करना, उसकी रिस्टाॅकिंग , एक्सपायरी डेट का ध्यान रखना आदि शामिल है। इस साल की थीम फार्मेसी इज स्ट्रेंथनिंग हेल्थ सिस्टम्स महत्वपूर्ण है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!