सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्तूबर तक बंद की जा रही है।

सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्तूबर तक बंद की जा रही है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अणु या बड़ू होकर बराड़बल्ह की ओर आवाजाही कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!