केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर ने गत दिवस को स्थानीय परिधि गृह में हमीरपुर जिला भाजपा की नवगठित टीम से मुलाकात की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ फील्ड में उतरें व ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियां को और जन कल्याण के व विकास के कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां का जोर-जोर से प्रचार प्रसार करें। पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उन सबको आम जनता तक पहुंचाया जाए। इस बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक भोरंज अनिल धीमान, 2022 सुजानपुर भाजपा के प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, हमीरपुर जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर व अजय रिंटू, भाजपा के उपाध्यक्ष विजयपाल सोहरु, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल अध्यक्ष नादौन विक्रम पठानिया, मंडल अध्यक्ष सुजानपुर विक्रम राणा, मंडल अध्यक्ष बड़सर यशवीर पटियाल, मंडल अध्यक्ष भोरंज अशोक ठाकुर के अलावा पांचों मंडलों के महामंत्री इस समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!