प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 4500 करोड़ का राहत कोष स्थापित किया है।

आज मण्डी सदर के जागर पंचायत में आपदा प्रभावित लोगों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा से करीब 12000 करोड़ का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष मदद नह दी है, बाबजूद इसके प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित लोगों की पूरी मदद कर रही हैं।
प्रतिभा सिंह ने जागर पंचायत में आपदा से हुए भारी नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की।
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!