हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की कार्यकारिणी का गठन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में एनएसयूआई सदस्यों की मीटिंग हुई। सभी सदस्यों ने एकमत से आदर्श गौतम को विश्वविद्यालय एनएसयूआई इकाई का प्रेजिडेंट व अख्तर खान को वाइस प्रेजिडेंट चुना । उपस्थित सदस्यों में से अंशुल कुमार व प्रशांत शर्मा को महासचिव , अंकुश कुमार को संयुक्त सचिव, आकिव खान को मीडिया प्रभारी, तमन्ना कटोच व जायद शेख को कल्चरल हेड, साहिल व साहिल गिल को स्पोर्ट्स सचिव चुना गया।इसके साथ ही रजनीश कुमार, संचित सोनी, वैशव, आदित्य शर्मा, पल्लवी शर्मा, आफताब खान व अभिषेक ठाकुर सहित सभी कार्यकारिणी सचिव चुने गए। कार्यकारिणी गठन के दौरान एनएसयूआई राज्य महासचिव टोनी ठाकुर , अध्यक्ष मीडिया सेल हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस चंदन राणा व एनएसयूआई जिला महासचिव अजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!