एनआईटी मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया

 

एनआईटी मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया

 

एनआईटी मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने अनुक्ला गांव के रवि चोपड़ा को भी 1. 60 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसे भी कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने 4 नवंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर जिन चार आरोपियों को 6 नवंबर तक न्याय हिरासत में भेजा गया है उनमें रजत कुमार, इशांत, वर्णित और वरुण शामिल है। इनमें एनआईटी के दो स्टूडेंट भी शामिल है। पुलिस ने एनआईटी में स्टूडेंट सुजल शर्मा की मौत के बाद ड्रग व्यापारियों पर कड़ी नकेल कसी हुई है और हर रोज यहां इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

एसपी का कहना है कि चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है यहां से 6 नवंबर तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बीते रोज रवि चोपड़ा को भी चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है उसे कोर्ट ने 4 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।एनआईटी मामले में एक और गिरफ्तार

एनआईटी मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है उसे हमीरपुर लाया जाएगा जहां उसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग सप्लाई मामले में वह भी आरोपी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!