मारपीट के मामले मे भूमिगत चल रहे 4 युवक गिरफ्तार।

 


हमीरपुर बीते शनिवार हमीरपुर के वार्ड -10 मे दुकानदार मिथुन गौतम से हुई मारपीट के बाद पुलिस ने इस मामले मे भूमिगत चल रहे 4 युवकों को बुधवार दोपहर बाद गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। बताते चलें की वार्ड -10 मे शनिवार को हुई इस मारपीट के बाद ये युवक भाग खडे हुए थे और इन्होने अपने फोन भी स्विच ऑफ़ कर दिए थे। इन मे अधिकतर आरोपी बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। हालांकि 2 युवक अभी भी पुलिस से बचते फिर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मे नामजद 4 युवकों मुकेश कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी गुमाना लुधियाना, विशाल भाटिया पुत्र मलकियत निवासी अम्बोटा ऊना, समीर खान पुत्र शमशांद निवासी सहारनपुर और टोबो अस्थाई निवासी बाल्मीकि मोहल्ला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टी करते ए एस पी हमीरपुर अशोक वर्मा ने करते हुए कहा की 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले मे शामिल बाकि के युवकों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!