केंद्रीय मंत्री ने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा

दीपावली के अवसर पर अपने गृह जिला पहुंचे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की सरकार को मीडिया के माध्यम से खरी खोटी सुनाई है। शनिवार को हमीरपुर जिला मुख्यालय के नए पार्टी कार्यालय में दीपावली भाजपा कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर केंद्र सरकार की लगातार नजर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जब सत्ता में आई थी तो वह पंजाब की पराली जलाने का राग अलापते रहते थे लेकिन अब तो पंजाब में भी उनकी ही सरकार है। वहीं सबसे ज्यादा पराली तो पंजाब के मुख्यमंत्री के गृह जिला में जल रही है। अब इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता चुप क्यों हैं?

 

 

 

केंद्रीय मंत्री ने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरा

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो फोरलेन एवं अन्य सड़कों का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से किया जा रहा है उसमें विशेष कर सड़क के गुणवत्ता का अधिक ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ट्रैफिक की समस्या अधिक है वहां पर फोरलेन का कार्य चल हुआ है। जिन क्षेत्रों में फोरलेन का कार्य चला है वह जल्दी संपन्न हो जाएगा। उन्होंने इस मौके पर हमीरपुर जिला वासियों सहित देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल में कार्यक्रम में शिरकत भी की। साथ ही इसी विधानसभा क्षेत्र के ही दिम्मी कस्बा में आयोजित की जा रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने अपने गृह समीरपुर में पहुंचकर जन समस्याएं सुनी।

 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक अग्निहोत्री, भाजपा नेता नरेंद्र अत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा, जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, आदर्श कांत, अनिल कौशल ,यशवीर पटेल, कैप्टन रंजीत ,युवा मोर्चा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी वह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले हमीरपुर जिला मुख्यालय पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!