राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 को आयोजित होगी मीडिया संगोष्ठी

 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे डीसी कार्यालय परिसर के पत्रकार कक्ष में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता डीसी हेमराज बैरवा करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए विषय पर चर्चा होगी। भारतीय प्रेस परिषद ने इस बार प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया यानि मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय निर्धारित किया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!