
मनौरी/चायल/कौशाम्बी…… चौकी इंचार्ज चायल मनोज सिंह तोमर ने अनोखी पहल की है उन्होंने मंगलवार 14 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को हेलमेट और फूल देकर यातायात नियमों के पालन करने की अपील की है। और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगवाएं।उन्होंने बताया कि एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव,एएसपी समर बहादुर सिंह,सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अपने जन्मदिन पर हेलमेट बांटी है। चौकी इंचार्ज ने इस दौरान लोगो से कहा की आपका जीवन आपके परिवार वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।कोई दुर्घटना न हो इसलिए आप हेलमेट जरूर लगाएं।
आज की युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये जनपद कौशाम्बी के चायल चौकी इंचार्ज मनोज सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाते हुए युवाओं में हेलमेट बांटा है.उन्होंने मंगलवार की शाम मनौरी में सड़क पर बिना हेलेमट के गाड़ी चला रहे लोगों खासकर युवाओं को जागरूक करते हुए हेलमेट बांटा और उनसे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाने की अपील की. इस दौरान उपनिरीक्षिक शिव शंकर पांडेय,नितेंद्र बघेल, धर्मेंद्र यादव, पवन तोमर, अरुणेश आदि पुलिसकर्मी मौजुद रहे।
