रिटायरमेंट पार्टी में डी आई जी मधुसूदन संग झूमे डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी रिहर्सल के ग्राउंड पुलिस लाइंस में गूंजे प्यार के तराने, खूब हुई मौज मस्ती

 

हमीरपुर

पुलिस कर्मी लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के साथ साथ अगर उन्हें किसी समारोह के आयोजन का मौका मिल जाए तो स्टॉफ के बरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी परिवार के सदस्यों की तरह घुल मिल कर ऐसे समारोहों को यादगार बना देते हैं। ऐसा ही एक नज़ारा शुक्रवार को पुलिस लाइन्स हमीरपुर मे देखने को मिला। मौका था डी आई जी मधुसूदन की रिटायर्मेंट पार्टी का। जिसे यादगार बनाने के लिए पुलिस विभाग ने एस पी हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा के नेतृत्व मे हर तरह के अरेंजमेंट किये थे। विशेषकर आमंत्रित लोगों के मनोरंजन के लिए एक बेहतर आर्केस्टा टीम और डी जे को बुलाया गया था। जैसे ही जिला कांगड़ा से बुलाए गए सिंगर साहिल ने कार्यक्रम की शुरुआत मे इसा ग्रायें देया लंबरा ओ, इन्हां छोरूआं जो लैंयां समझाईं गाना प्रस्तुत किया तो उपस्थित अधिकारी पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग अपनी कुर्सी छोड़ डान्स करने को मजबूर हो गए। पहाड़ी गीतों से लेकर हिन्दी व पहाड़ी और गुजराती मिक्स गानों का पुलिस लाइन्स हमीरपुर में जहा हमेशा पुलिस कर्मियों की रिहरसल और अन्य गतिविधिया आयोजित होती हैं वहां शुक्रवार को ऐसा दौर चला कि अधिकारी भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। इस दौरान आर्केस्ट्रा व डी.जे. की धुनों पर एक से बढक़र एक गीतों पर वहां उपस्थित लोग झूमने पर मजबूर हो गए। समारोह की मुख्य मेजबान एस पी आकृति शर्मा खुद वहां आए मुख्य मेहमानों को डान्स करने के लिए आमंत्रित करती दिखी। और उनके आमंत्रण पर अधिकतर अधिकारी डांच करने मंच पर पहुंचे। डी .जी.आई. मंडी मधुसून ने अपने सपरिवार सहित समारोह में शिरकत की तो समारोह के मुख्यातिथि जिलाधीश हेमराज बैरवा रहे जोकि सपत्नी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का एस.पी. हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर ए.डी.सी. मनेश कुमार यादव, डी एस पी बड़सर लालमन शर्मा, डी एसपी हमीरपुर…. सीएम ओ आरके अग्निहोत्री, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रमेश भारती लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी, वन विभाग के अरण्यापाल निशांत, डी.एस.पी. विजीलैंस रेणु शर्मा, एसएचओ सदर हरीश गुलेरीया आदि अधिकारी मौजूद रहे

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!