एसपी के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस ने हत्या के 03 आभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई 

 

 

कौशाम्बी….एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस ने हत्या के 03 आभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई है।

गौरतलब हो कि दिनांक 13.02.2021 को थाना कोखराज पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे 02 वर्षीय पुत्र की अभियुक्तों द्वारा हत्या कर दी गयी है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/21 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसके अभियुक्तों 1. रामसूरत पासी पुत्र दुर्गा 2. रामरती उर्फ रजुला पत्नी रामसूरत 3. निर्मला उर्फ बच्चा पुत्री रामसूरत नि0गण हसनपुर पूरब थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को आज दिनांक 05.12.2023 को मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश जनपद कौशाम्बी द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मानिटरिंग सेल के माध्यम से प्रभावी पैरवी कराते हुए प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा 45-45 हजार रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया ।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!