अजय शर्मा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से भाजपा को मिलेगी मजबूतीः देशराज शर्मा

 

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्श कांत महामंत्री सुरेश सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा रसील सिंह मनकोटिया कमलेश परमार बीना शर्मा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा हरीश शर्मा पुरुषोत्तम ठाकुर ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर सिंह पठानिया पृथ्वीराज मनोज कुमार सूर्यम सिंह सतीश चौहान अनीश ठाकुर आदि भाजपा नेताओं ने अजय शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश हाई कमान का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि अजय शर्मा लंबे समय से संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और इससे पूर्व भी पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं उनको यह दायित्व मिलने से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री के रूप में अजय शर्मा ने बेहतरीन कार्य किया है और उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से किसान मोर्चा के संगठन का भी विस्तार होगा उधर अजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन में व्यक्त किया है और जो दायित्व प्रदान किया है उसको वह पूरी लगन और निष्ठा से निभाने का प्रयत्न करेंगे अजय शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ जी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देसटा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!