जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद कार्यालय के साभागार कक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी विशेष रूप से उपस्थित रही।

 

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी निवेदिता नेगी विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के अतिरिक्त ग्रामीण विकास को गति देने के लिए बनाई गई जिला विकास योजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में जिला परिषद के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!