पियो साल की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को पिछले कल जम्मू से पकड़ लिया था जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया है कोर्ट ने उसे 3 के पुलिस रीमंड पर भेजा गया है

पीओहमीरपुर, 23 दिसंबर : उद्घोषित अपराधी सैहराजद्दीन को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस के पीओ सेल की टीम द्वारा पिछले दिन उद्घोषित अपराधी सैहराजद्दीन निवासी गुंड़ाखारा डाखा व तहसील गंदोह जिला डोड़ा जम्मू व कश्मीर को गुलशननगर जम्मू से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उपरोक्त आरोपीपर 12 जनवरी 2016 में विभिन्न धारों में सदर पुलिस थाना में वांछित था तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट सं. 03 जिला हमीरपुर के न्यायालय से 23 नवंबर 2023 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जिला पुलिस के पीओ सेल की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बधाई दी है। 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!