जाहू पुलिस ने खनन, शराब के बाद अब चरस माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया गया है

हमीरपुर, 29 दिसंबर : जाहू पुलिस ने खनन, शराब के बाद अब चरस माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने जाहू से भोटा वाया लदरौर राज्य मार्ग पर नाके के दौरान पांच किलो 22 ग्राम व पांच मिली ग्राम चरस की बहुत बढी खेप पकडी है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजैब सिंह, मुख्य आरक्षी देशराज व अन्य कर्मचारियों की टीम ने वीरवार रात्रि करीब साढे दस बजे जाहू से भोटा राज्य मार्ग पर चाब मोड के पास नाका लगाया हुआ है। इतने में मंडी-जाहू की ओर से आई कार नंबर एचपी 53-9399 को तलाषी के रोका तो उसमें पांच किलो 22 ग्राम व पांच मिली ग्राम चरस बरादम की। अवैध रूप से चरस को ले जा रहे कार चालक रत्न लाल पुत्न लोट राम, गांव राऊली डाकघर ठेला, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को कार सहित गिरफ्तार किया लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू का दी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है। इससे पहले जाहू पुलिस ने बम्म चौक पर संजीव कुमार गांव दारपा, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के नाके के दौरान चार पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की है। जाहू पुलिस के खनन, शराब व चरस के खिलाफ छेडे गए अभियान पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सराहना की है। उधर जिला पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संप्लित लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!