48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया मतदाता बनने के लिए आवेदन

 

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पात्र 48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई मंडी में समर्पित नामांकन केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देख सकते हैं तथा नए पात्र मतदाता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों में शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सदर विधानसभा मंडी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!