हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 में खुली उचित मूल्य की दुकान

 

जिला मुख्यालय में राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने वार्ड नंबर 2 मेन बाजार में कपिल जनरल स्टोर के समीप व्यक्तिगत उचित मूल्य की दुकान खुलवाई है। यह राशन डिपो आशीष उप्पल द्वारा संचालित किया जा रहा है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 2 और इसके आसपास के राशनकार्ड धारक इस डिपो में पंजीकरण करवाकर यहां से राशन ले सकते हैं।
जिला नियंत्रक ने बताया कि इस नई उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के इच्छुक उपभोक्ता अपने पंजीकरण के लिए आशीष उप्पल के मोबाइल नंबर 98168-30949 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस सरकारी राशन डिपो में सुबह साढे नौ से सायं साढे पांच बजे तक राशन लिया जा सकता है। उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!