शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

हमीरपुर ।

शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी में किया गया । इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि एएसपी अशोक वर्मा ने शिरकत की । संस्था के अध्यक्ष रितेश चौहान ने मुख्य अतिथि का पहुंचने पर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई की ।

संस्था के अध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिला से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहीद अनिल मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को मोमेंटो व 21000 की नगद राशि दी जाएगी। वही दूसरे स्थान हासिल करने वाली टीम को 15000 व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यतिथि एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि शहीदों के नाम पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खेलों का विशेष महत्व है और हर युवकों खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली संस्था का धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!