अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक भाजपा देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने जा रही है।

 अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक भाजपा देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने जा रही है। देशभर के मंदिर और पूजा स्थल के आसपास के क्षेत्रों में विशेष तौर पर यह अभियान चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष देसराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आगामी 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में, सर्वार्थ सिद्धि योग में, रवि पुष्य नक्षत्र में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस निमित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने नासिक में ऐतिहासिक कालाराम मंदिर में स्वयं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी देते हुए आगे कहा कि रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में स्वच्छता अभियान का प्रारंभ करेंगे। भाजपा के सारे मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के पदाधिकारी और सारे जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे।

अयोध्या में विराजेंगे श्री राम और स्वच्छ होंगे सारे मंदिर, तीर्थ और धाम की बात कहते हुए जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीतिक और आर्थिक स्वच्छता अभियान पहले ही कर दिया है। स्वच्छता अभियान के प्रति उनका समर्पण सर्वज्ञात है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रोजाना औसतन 2 से 3 घंटे तक का समय इसके लिए देंगे और लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

जिला अध्यक्ष देशराज ने बताया कि इसमें जिला के पांचो मंडलों के अध्यक्ष व मंडल कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों और गणमान्य व्यक्तियों को भी स्वच्छता अभियान में आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यकर्ता नमो ऐप पर स्वच्छता अभियान के फोटो और वीडियो अपलोड करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाने और दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आग्रह किया है।

इस संदर्भ में हमीरपुर मंडल के महामंत्री राजेश ठाकुर वह मंडल कार्यकर्ताओं ने मिलकर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में सफाई करके इस आभियान को आगे बढ़ाया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!