मुख्यमंत्री के गृह जिला में कांग्रेस कमेटी की कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन भारती को सौंपी गयी है।

 

मुख्यमंत्री के गृह जिला में कांग्रेस कमेटी की कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन भारती को सौंपी गयी है। गत देर शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणु गोपाल ने इस संदर्भ में नियुक्ति आदेश जारी किए। सुमन भारती सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम में एनएसयूआई के समय से कार्यरत हैं तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपनी ज़िम्मेदरिया निभा चुके हैं। सुमन भारती गत विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा चुनाव प्रभारी की ज़िम्मेदारी भी निभा चुके हैं तथा उनके विशेष विश्वाश पात्र व्यक्तियों में से एक हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का आभार प्रकट किया है तथा कहा है की जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है, उसको निभाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!