हमीरपुर
सिविल सप्लाई कारपोरेशन के पक्का भरों के दो कर्मचारियों को विजिलेंस टीम हमीरपुर ने 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है । विजिलेंस टीम हमीरपुर ने देर सांय खाद्य आपूर्ति निगम में स्टोर इंचार्ज नील कमल स्टोरकीपर दिनेश ने सीमेंट की सप्लाई को लेकर 5 हजार लिए और विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया था । नील कमल हमीरपुर व देवेश मंडी जिला का रहने वाला हैं । विजिलेंस टीम हमीरपुर को लिखित शिकायत मिली थी जिसके आधार पर स्टोर में छापेमारी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया था उनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही थी । विजिलेंस टीम को नील कमल व देवेश की लिखित शिकायत मिली थी जिसमें सीमेंट की सप्लाई को लेकर पांच हजार रूपये की मांग रहे थे । विजिलेंस टीम ने छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया । जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ये कर्मचारी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के हैं। एएसपी एसपी रेनू शर्मा का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
