हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन

 

हिमाचल प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  Chief Minister Mukesh Agnihotr की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री (सिमी अग्निहोत्री i) का निधन हो गया है। रात करीब 12:00 बजे उप मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हुई है। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्यारी सिमी अग्निहोत्री हमारा साथ छोड़कर चली गई। मिली जानकारी नकारी के अनुसार उनकी तबीयत शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने घर पर अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसके उपचार के लिए वहां पर डॉक्टर को बुलाया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे देर शाम को चंड़ीगढ़ के लिए लिया जा रहा था।

लेकिन बीचा रास्ते में उसकी निधन हो गया । बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का  जागरण रखा हुआ था। जिसकी वह खुद तैयारी कर रही थीं और सभी व्यवस्थाएं देख रही थीं। मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। राजनीति में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कई राजनीतिक कार्यक्रमों में मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आती थीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!