24 फरवरी को होगा भाजपा हमीरपुर मंडल का त्रिदेव सम्मेलन

 

भाजपा मंडल हमीरपुर की विशेष बैठक आज भाजपा कार्यालय भोटा चौक में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की 24 फरवरी को हमीरपुर भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मेलन बासी पैलेस बडू में रखा गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया की 24 फरवरी को त्रिदेव सम्मेलन वासी पैलेस में सुबह 9:30 बजे शुरू होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मेलन में भाजपा मंडल के सभी 94 बूथों के त्रिदेव जिनमें बूथ अध्यक्ष , बूथ पालक व और बीएलए सम्मिलित होंगे।

यह बैठक मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुई जिसमें महामंत्री सुरेश सोनी, महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल प्रभारी राजेश ,मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन शर्मा, होशियार सिंह ,गज्जन राम सोशल मीडिया संयोजक सौरव व मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!