हिमाचल प्रदेश में सता रिन सरकार और राजा वीरभद्र की प्रतिमा को लेकर काफी बवाल उठ रहा है

 

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में नया विवाद हो गया है।

जुब्बल कोटखाई से विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने दादा ठाकुर रामलाल को लेकर मन की बात कह दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से प्रतिमा स्थापित करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यदि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगनी है तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की क्यों नहीं?

 

इस बारे में राज्य सरकार को पूर्व निर्धारित मापदंड बनाने चाहिए। उनके अनुसार ही पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर फैसला हो। सभी पूर्व मुख्यमंत्री का इस प्रदेश के विकास में अपना अपना योगदान है।गौरतलब है कि ठाकुर रामलाल तीन बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं और गवर्नर पद पर भी रह चुके हैं। उनके नाम एक और रिकॉर्ड भी है।

उन्होंने 9 बार विधानसभा चुनाव जीता और जिंदगी में कभी कोई चुनाव भी नहीं हारा। जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री से अन्य पूर्व मुख्यमंत्री तक सभी को कभी न कभी चुनाव में हार मिली है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!