हिमाचल के कांग्रेस के 6 बागी विधायकों सहित 9 विधायकों को पंचकूला से देहरादून शिफ्ट किया गया है।

हिमाचल के कांग्रेस के 6 बागी विधायकों सहित 9 विधायकों को पंचकूला से देहरादून शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शुक्रवार को कांगड़ा के बैजनाथ में एक जनसभा में कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों को चार्टर्ड-प्लेन में कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

उन्होंने न्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण ऐसा हो गया है कि

विधायक सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स के कब्जे में है। उन पर क्या बीत रही

होगी, किस प्रकार का दर्द व पीड़ा उनके मन में होगी। वो

 

जानते हैं कि उन्होंने गलत किया है। जब ये बाहर आएंगे,

 

तो इनके मन में पीड़ा व पछतावा होगा। भाजपा प्रदेश

 

हित की बात करती है, असल में इन्होंने कभी प्रदेश हित

 

किया ही नहीं।

28 फरवरी से पंचकूला में ठहरे थे विधायक

 

बता दें कि राज्यसभा सदस्य चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले ये 9 विधायक 28 फरवरी से पंचकूला में एक होटल में ठहरे हुए थे। भाजपा ने आज इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया है। बताया गया है कि इनके साथ बीजेपी विधायक विक्रम ठाकुर और त्रिलोक जम्वाल भी हैं।

 

राजनीति के जानकार मानते है कि हिमाचल की राजनीति अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बहुत कुछ निर्भर करेगी। इन विधायकों को कोर्ट से राहत मिली तो इसके बाद बीजेपी खेल सकती है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!