मैहरे बाजार में एक प्रवासी मजदूर का शव कमरे से बरामद हुआ है

मैहरे बाजार में एक प्रवासी मजदूर का शव कमरे से बरामद हुआ है। मृत व्यक्ति की पहचान शिवम कुमार उम्र 24 वर्ष बिहार के नवादा भोजपुर का निवासी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम मैहरे पेट्रोल पंप के सामने अजय कुमार के घर किराये पर कमरा लेकर रहता था, वहीं उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया की वह अभी एक महीना पहले ही आया था और उससे काम के अलावा और कोई बात नहीं होती थी, वहीं कमरे पर भी वह अकेला ही रहता था। अन्य मजदूरों का कहना है की आखिरी बार शिवरात्रि के दिन उसे देखा था, वहीं 8 मार्च के बाद 11 मार्च को कमरे से उसका शव मिला। कयास लगाए जा रहे हैं की मृत्यु हुए 2 दिन से अधिक का समय हो चुका था और मृत शरीर से बदबू आना भी शुरू हो गई थी। बड़सर के डीएसपी सचिन हीरामठ ने बताया पुलिस ने मौके पर जाकर सारी जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है प्रथम दृष्टिा में ये आत्महत्या का मामला ही लग रहा है, ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है। मृतक की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!