जिला मुख्यालय पर स्थित सब जेल में 38 वर्षीय एक कैदी दीपचंद ने सुसाइड कर
लिया है लेकिन उस के बाद मृतक दीप चन्द के परिजनों तथा ग्रामवासियों करीब 150 से 200 लोग थाना बड़सर के बाहर नेशनल हाईवे 103 में पिछले आधे घण्टे से बंद है पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं तथा चक्का जाम किया हुआ है मिली जानकारी के अनुसार अभी भी स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है ।जिला मुख्यालय पर स्थित सब जेल में 38 वर्षीय एक कैदी दीपचंद ने सुसाइड कर लिया है। इस घटना के बाद पहले ज्यूडिशरी की एक टीम ने जेल के भीतर पहुंच कर जांच की उसके बाद फॉरेंसिक टीम पहुंची और तथ्य जीतने के बाद पुलिस के सपोर्ट डेड बॉडी को कर दिया गया शाम को डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया लेकिन इससे पहले मृतक दीपचंद के इलाके के ग्रामीणों ने सब जेल के बाहर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर बाद निकाल प्रदर्शन किया। उसके बाद भी वडसर पुलिस स्टेशन के बाहर भी पहुंचे वहां भी दिन भर प्रदर्शन होता रहा।
ज्यूडिशियल कस्टडी में चल रहे दीप चंद पास्को एक्ट में गिरफ्तार हुए थे। आरोपी बीती 24 फरवरी से ज्यूडिशियल कस्टडी में था।
शनिवार सुबह के समय जब ब्रेकफास्ट के लिए कैदियों को बुलाया गया, तो दीपचंद नहीं पहुंचा। उसी के बाद खोजबीन शुरू हुई, तो पता चला कि जेल के भीतर बाथरूम में लटक कर उसने सुसाइड कर लिया है।
इसके लिए उसने ओढ़े जाने वाले कंबल को सुसाइड का जरिया बनाया। इसकी सूचना तत्काल जेल अधीक्षक को दी गई और उसके बाद सारी कार्रवाई शुरू हो गई। जजों की टीम जेल के भीतर है, जो मामले की जांच में जुट गई है। अभी और किसी को भी इसके भीतर जाने की मनाही है। जांच में क्या निकलता है। उसके बाद ही पता चलेगा।
सूत्रों के मुताबिक कंबल को काटकर उसे रस्सी नुमा बनाया गया और उसी से गले में डालकर सुसाइड किया गया है। पास्को एक्ट में गिरफ्तारी के बाद से ही दीप चंद दुखी बताया जा रहा था और उसने सुसाइड किया। हालांकि जांच के बाद ही मुकम्मल तौर पर इस बात का पता चल पाएगा कि सारी वजह बनी कैसे।
