बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

 

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र मेले आयोजित किए जा रहे हैं। चैत्र मेलों के दौरान प्रदेश व अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा बालक के दर्शनों के लिए उमड़ रही है। मेले में भारी भीड़ होने के कारण छोटे बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गुम हो रहे हैं। जब मेले लगे हैं तब से दो बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ चुके हैं जिन्हें श्रद्धालुओं की मदद के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में रखकर उनके माता-पिता को ढूंढकर उनके पास पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को भी पांच साल के परवान सिंह पुत्र राजू राम भोगपुर पंजाब भीड़ में अपनी माता से बिछड़ गया था जिसे पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया और सीसीटीवी की मदद से उसकी माता को कुछ ही देर में ढूंढ निकाला। पहचान करने के बाद पुलिस ने लड़के की माता सुमन कुमारी को कंट्रोल रूम में बुलाकर सौंप दिया। ऐसे में मेलों के दौरान सीसीटीवी कैमरे पुलिस के साथ श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस बारे में बड़सर के डीएसपी सचिन हीरेमठ ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को भीड़ होने के कारण अपने साथ रखें व बच्चों का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता के हमेशा तत्पर है। उन्होंनेे

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!