हमीरपुर भाजपा मंडल की बैठक मंगलवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए सदर विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे विधायक आशीष शर्मा का सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष ने विधायक को पार्टी का पटका व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनावों व प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के बारे बिस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा का पार्टी परिवार में स्वागत है।
में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में निकम्मी सरकार कार्य कर रही है जिसे लोगों के कामों से नहीं बल्कि अपने मित्रों से मतलब है। जनता ने हमें अपेक्षाओं के साथ विधानसभा भेजा होता है, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है और चुने हुए विधायकों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के काम नहीं कर रही है। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार का साथ देने से बेहतर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देना उचित समझा और भाजपा का दामन थामा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है, उस कुशल नेतृत्व के सानिध्य में वह जनसेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि अब भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूँ और आप सभी का प्यार और आशीर्वाद पाकर गदगद हूँ। लोकसभा चुनावों में इस बार हमीरपुर से अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होंगे और इतिहास रचेंगे।
उन्होंने कहा कि अब मैं भी इस परिवार का हिस्सा हूं और आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही विधानसभा क्षेत्र में आपका बेटा बनकर कार्य करूंगा। इस मौके पर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधायक का सहयोग व आशीर्वाद देने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने आशीष शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग आशीष शर्मा को मिलेगा।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!