मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार शाम कुटलैहड़ से नादौन पहुंचे

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार शाम कुटलैहड़ से नादौन पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही मिलने वालों का तांता लग गया। सेरा रेस्ट हाउस तक वरिष्ठ कांग्रेसियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भरोबड़ में आरटीए सदस्य व पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का नादौन आगमन पर स्वागत किया।

सेरा रोड पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के मनोनीत निदेशक मोंटी संधू व राजिंदर बबलू की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को तलवार प्रदान कर जोरदार नारेबाजी की। सेरा रेस्ट हाउस में नादौन नगर पंचायत के अध्यक्ष शम्मी सोनी, ओबीसी नेता रविन्द्र गद्दी, कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक मोती जोशी ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रेस्ट हाउस में धर्मपुर से विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया व सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने मुलाकात की। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिला।

 

 

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!