हमीरपुर में नौसेना के पेंशनरों से संवाद 24 को

जिला हमीरपुर में भारतीय नौसेना के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र की अपलोडिंग और ‘स्पर्श’ से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में 24 अप्रैल को दोपहर बाद ढाई बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीआरएसओ के अधिकारी और कर्मचारी नौसेना के पेंशनरों का मार्गदर्शन करेंगे।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नौसेना के पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र की अपलोडिंग भी मौके पर ही कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!