भोरंज के धमरोल में 2 युवकों से चरस बरामद

 

हमीरपुर, : भोरंज पुलिस ने रविवार शाम को क्षेत्र के 2 युवकों से 138 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रविवार को धमरोल क्षेत्र में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस को देख दोनों युवक घबरा गए और चरस को फैंकने का प्रयास किया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को चरस सहित हिरासत में ले लिया। युवकों की पहचान नितिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कैहरवीं डाकघर ब्लोह भोरंज, और साहिल पुत्र हंस राज निवासी साहनवी डाकघर डेरा परोल भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी बड़सर सचिन हीरामठ ने करते हुए बताया की आरोपी युवकों के खिलाफ एन. डी.पी.एस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!