विद्यार्थियों ने जानीं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र की कार्य प्रणाली

 

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने ‘ग्रह बनाम प्लास्टिक’ थीम पर आधारित पृथ्वी दिवस के अवसर ग्राम पंचायत दड़ूही में स्थापित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरा को कैसे फिर से प्रयोग में लाने की प्रक्रिया के लिए तैयार किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी हासिल की। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र के बारे में विद्यार्थियों ने विस्तार पूर्वक जाना। इस दौरान पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ वैष्णव किरण व अभिनव जम्वाल सहित दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!