मुख्यमंत्री की उपस्थिति मे 14 मई को नामांकन भरेंगे सुभाष चंद्र ढटवलिया ।

बड़सर विधानसभा में जब से प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं सबसे ज्यादा विकास कार्य इसी विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं, यह बात बड़सर विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिझड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
पूर्व विधायक लखनपाल झूठ बोल रहे हैं पिछले 10,- 12 महीनों से बड़सर विधानसभा में जो विकासात्मक कार्य हुए हैं इससे यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री को विधानसभा बड़सर से कितना लगाव है।
धर्मानी ने यह भी कहा कि पूर्व विधायक कहते हैं कि मेरे कहने से एक चपरासी की भी ट्रांसफर नहीं होती है यह भी सरासर सफेद झूठ है हमने उनके द्वारा दिए गए सारे दस्तावेज चेक किए हैं जो भी ट्रांसफर के कागज उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे हैं ।
सब अप्रूव हुए हैं लखनपाल झूठ बोलकर जनता के मन को बुखला रहे हैं ।
परंतु जनता उनकी भी कहावे में नहीं आने वाली है बड़सर की जनता ने मन बना लिया है कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजेंगे।
धर्माणी ने यह भी कहा की हाल ही में जब मुख्यमंत्री बिझड़ी दौरे के दौरान आए थे, पूर्व विधायक लखनपाल ने जो भी मांग पत्र रखी थी मुख्यमंत्री ने उन सारे कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
ऐसी क्या मजबूरी हुई कि उन्होंने पार्टी के साथ भीतर घाट किया।
जनता इसका जवाब 1 जून को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में भारी मतदान करके देगी ।
उन्होंने कहा सुभाष ढटवलिया एक साफ छवि के व्यक्तित्व हैं, उसे भारी मतों से जीताकर विधानसभा में भेजें विकास के कार्य को मुख्यमंत्री खुद गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव पवन कालिया ,कांग्रेस नेता राजेश बन्याल कमल राय करतार चौधरी विनोद लखनपाल आदि उपस्थित थे।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!