विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत नाहलवीं के गाँवों में

 

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत नाहलवीं के गाँवों धन्वी व नाहलवीं और ग्राम पंचायत अग्घार के गाँवों कोठी व झांडी में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।

 

इस मौके पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित सेक्टर व बूथों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लगातार जनकल्याण में बिना छुट्टी लिए बीते दस सालों से लगे हैं। एक तरफ वह व्यक्ति है जिन्हें भगवान का आशीर्वाद है और लगातार देश की सेवा में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह हैं जो देश को खोखला करने की सोच रहे हैं। आज भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित है और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार जून को जहां देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी वहीं प्रदेश में भी सभी उपचुनावों में भाजपा जीत का परचम लहराएगी व प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी सत्रह विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भारी लीड मिलेगी और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुराग ठाकुर को लीड देने में सबसे अग्रणी होगा। उन्होंने कहा कि जो अभूतपूर्व कार्य हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुए हैं वह काबिल ए तारीफ हैं। यही कारण है की अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की धड़कन हैं। उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हर समस्या का पता है और उन्होंने समस्याओं का हर संभव समाधान करवाया है। चाहे फोरलेन की बात हो या एम्स की, अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को दी है। उन्होंने सभी से भाजपा को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!