मतदान कर्मियों का दूसरे चुनावी पूर्वाभ्यास में 790 मतदान कर्मियों ने लिया भाग

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से तैनात मतदान कर्मियों का दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले 790 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात मतदान कर्मियों का दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास संस्कृति सदन सभागार में पूरा हो गया। इस चुनावी पूर्वाभ्यास में कुल 790 मतदान कर्मियों जिनमें 192 पीठासीन अधिकारी, 214 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 405 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने अपने लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। सदन सभागार में पोस्टल बैलेट मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। 144 कर्मियों ने आज पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया। इसके अतिरिक्त चुनाव ड्यूटी पर तैनात 586 मतदान कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। यह मतदान कर्मी 1 जून को अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!