
नादौन विधानसभा के गलोड़ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है । कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं कर कमलेश ठाकुर ने लोगों को कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तो वही कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल राय ज्यादा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए हमीरपुर लोकसभा के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायज़ादा ने कहा कि भाजपा ने अग्नि वीर योजना बनाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर खुद तो लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन प्रदेश के युवाओं को भी रोजगार कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सबसे ज्यादा हमीरपुर से लोग सेवा में भर्ती होते हैं लेकिन अग्नि वीर योजना लाने के बाद युवाओं ने भर्ती होना ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कभी भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल क्षेत्र के मुद्दों को संसद में नहीं उठा पाए।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आज जिस मुकाम पर हैं व जनता की देन है और मुख्यमंत्री हमेशा ही जनता के ऋणी रहेंगे । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने छोटे भाई सतपाल रायजादा को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है इन्हें संसद तक पहुंचाना अब हम सब की जिम्मेदारी है । उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर पिछले 20 सालों से सांसद है लेकिन अपने क्षेत्र के लिए आज तक कुछ नहीं कर पाए। यहां तक कि जब आपका आई उसे समय भी राजनीतिक रोटियां सीखने रहे जबकि हिमाचल के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि केंद्र से राहत पैकेज लेकर अनुराग ठाकुरआएंगे। कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मंगलसूत्र की बात करते हैं लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से अब मंगलसूत्र बनवाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनावो को देखते हुए केंद्र सरकार ने ₹200 सिलेंडर कम कर दिया है अगर एक बार फिर मोदी सरकार को मौका दिया गया तो यह सिलेंडर 2000 तक पहुंच जाएगा इसलिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना हम सभी का कर्तव्य है।
