सीएम सुखू के गृह जिला के बड़सर मे गरजे जयराम ठाकुर!

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के चुनावी प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री एक तरफ खनन माफिया के खिलाफ होने की बात करते है और दूसरी तरफ खनन माफिया को बड़सर मे टिकट देकर कांग्रेस प्रत्याशी बनाने है! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 14 महीनों मे केवल झूठ की राजनीति को करते आ रहे है लेकिन अब उनका झूठ 4 जून के बाद नहीं चलने बाला है! जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश व प्रदेश के लिए सौभाग्य का समय है कि एक साथ दो सरकारें चुनने का मौका मिला है! उन्होंने कहा 4 जून को हिमाचल मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल हैं और देश मे मोदी सरकार को बनाने के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर है! देश व प्रदेश की प्रगृति के लिए सभी कमल के फूल के सामने बाला बटन दवाकर अपने प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित करें! उन्होंने कहा कि भाजपा 5 चरण के लोकसभा चुनाव मे सरकार बनाने के आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है! भाजपा इस बार 400 पार के नारे के साठ चुनाव लड़ रही है लेकिन विपक्ष अभी तक 40 पार के नारे पर भी दम नहीं भर सकी है! उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक न तो सरकार बनाने के दावे को जनता के बीच रख सकी है और न ही अपने प्रधानमंत्री के चेहरे को बता पाई है क्यूंकि विपक्ष यह भली भांति जानती है कि देश मे आएंगे तो मोदी ही!

सवैधानिक कुर्सी पर बैठकर झूठ की राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री — लखनपाल 

भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार हमें हमें बिकाऊ कह रहे है लेकिन इस बात को नहीं बता रहे है कि जिन भाजपा के लोगों को कांग्रेस ने चुनाव मे प्रत्याशी बनाया है उन्हें कितने मे खरीदा है! उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने केवल 14 महीनों मे अपने मित्रों को पालने का काम किया है जनता के पैसे को मित्रों पर लुटाने का काम किया है! प्रदेश के क्रेशरों को बंद किया गया है और क्रेशर संचालकों को खनन माफिया कहा जा रहा है लेकिन अपने परिबार व प्रत्याशीयों के क्रेशरों को खुला रखकर दोनों हाथ से लूटने की छूट दे रही है! उन्होंने कहा मुख्यमंत्री झूठ की राजनीति से कभी आगे नहीं बढ़ पाए है! एक सिद्धांतिक एवं सवैधानिक कुर्सी पर बैठकर जिस तरह से झूठ बोल रहे है वह कुर्सी की गरिमा को भी दागदार कर रही है! उन्होंने कहा है कि जनता झूठ के झांसे मे दूसरी बार फंसने बाली नहीं है और ऐसे झूठे लोगों को सता से बाहर करने बाली है!

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!