मनाली के रोहतांग में ताजा बर्फबारी, फाहों के बीच सैलानियों ने की मस्ती

 

हिमाचल के रोहतांग दर्रे पर मई के अंत में बर्फबारी देखने को मिली है. बर्फबारी के बीच पर्यटक खूब मस्ती करते हुए नजर आए. हालांकि शाम के समय मौसम खुल गया मगर आठ से 10 सेंमी तक बर्फ गिरने से सैलानी कोकसर व अटल टनल होकर मनाली लौटे।

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बीच पर्यटक खूब मस्ती करते हुए नजर आए. सैर सपाटे को आए हजारों सैलानियों ने भी कूल हुए मौसम का आनंद लिया। मनाली से सैर सपाटे को रोहतांग पहुंचे सैकड़ों सैलानियों ने फाहे के बीच खूब मस्ती की। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में पर्यटकों ने बर्फ की दीवारों के साथ ताजा बर्फ का लुत्फ लिया

हालांकि शाम के समय मौसम खुल गया मगर आठ से 10 सेंमी तक बर्फ गिरने से सैलानी कोकसर व अटल टनल होकर मनाली लौटे। वहीं, कोकसर, ग्रांफू में भी सैलानियों की भीड़ होने से शाम के समय सोलंगनाला में लंबा जाम लग गया। टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी व सोलंगनाला में जाम से आम लोगों व सैलानियों को परेशान होना पड़ा। पर्यटन सीजन में पर्याप्त पुलिस नहीं होने से भी जाम लग रहा है। अभी एक सप्ताह तक इस समस्या से जुड़ना पड़ेगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!