16 जून को मंडी में आयोजित होगी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 575 परीक्षार्थी लेंगे भाग

 

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि 16 जून को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024 जिला मुख्यालय मंडी में तीन परीक्षा केन्द्रों वल्लभ कॉलेज मंडी, आईटीआई मंडी और रावमापा बॉयज मंडी में होने जा रही है।परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहली परीक्षा-1 सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और दूसरी परीक्षा-11 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में 575 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करें। परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!