आग से झुलसने से महिला की मौत

 

हमीरपुर मे एक महिला की आग से झुलसने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को निक्की देवी पत्नी धर्म सिंह निवासी गांव बगेटू, डाकखाना मैड़, उम्र 75 साल अपने खेतोँ में काम कर रही थी तो साथ में लगते जंगल की आग की चपेट में आकर जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक महिला की लाश का मैडिकल कॉलेज एंव अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर लाश को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!