भाजपा मंडल हमीरपुर की एक बैठक मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को बासी पैलेस बडु में संपन्न हुई

हमीरपुर। भाजपा मंडल हमीरपुर की एक बैठक मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को बासी पैलेस बडु में संपन्न हुई। आगामी उपचुनावों के मद्देनज़र आयोजित इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्री नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जंवाल, चुनाव संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सह संयोजक सरकाघाट से विधायक दलीप ठाकुर संसदीय क्षेत्र विस्तारक अमित शर्मा पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर तथा मण्डल विस्तारक राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक आशीष शर्मा जी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। बैठक में आगामी उपचुनावों के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित त्रिदेवों ने रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जून 2024 को नामांकन में पांच हजार से अधिक लोग भाग लेंगे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जनसभा को संबोधित करेंगे सभी ने एक स्वर में चुनावों में पूरी लग्न से डट जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि बीते करीब पांच वर्षों से वह जनता के बीच चले रहे हैं और विधायक बनने के बाद भी लगातार लोगों के सुख दुख में शामिल हुए हैं। अब भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उपचुनावों में उतरा हूँ। विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल व कुशल नेतृत्व में शामिल होकर चुनाव लड़ना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्य किया जाएगा और यह चुनाव लड़ा जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं के अआशीर्वाद से इस चुनाव को जीतकर इस सीट को भाजपा की झोली में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की जाएगी और हर कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा। हमीरपुर सीट भाजपा की सीट है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से इस बार बड़े मार्जिन से इस सीट को जीता जाएगा और भाजपा की जीत का परचम लहराया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी हैं और चुनावों की बागडोर उनपर ही है। इस दौरान रणधीर शर्मा ने कार्यकर्ताओ से दिन रात मेहनत करने और घर घर संपर्क करने का आह्वान किया और त्रिलोक जंवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए डट जाने की अपील की एवं कहा कि यह चुनाव हमीरपुर में भाजपा को और मजबूत करेगा। हमीरपुर की सीट जीतने के लिए सभी को अपने अपने बूथ पर डटना होगा। बीस दिन कार्यकर्ता इन चुनावों के लिए दें और सभी की मेहनत से यहां भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देश राज, मण्डल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, नवीन शर्मा,उषा बिरला, हरीश शर्मा,शनि शुक्ला, राज कुमारी वीना शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!