हमीरपुर जिला के बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में राशन की हेरा फेरी का मामला सामने आया है। लंगर स्टोर से एक स्थानीय दुकानदार द्वारा आटे व चीनी की बोरी गाड़ी में लोड कर ली गई। इसके बाद आटे की बोरी व्यक्ति की गाड़ी से तथा चीनी की बोरी उसकी दुकान से बरामद हुई है। यह धंधा पिछले कई महीनों से चला हुआ था।
लेकिन मंदिर प्रशासन ना तो इसे पकड़ पाया और ना ही इस पर अंकुश लगा पाया। स्थानीय मार्केट में ही रोट प्रसाद की दुकान करने वाला बताया जा रहा है। उक्त सामग्री एक कार में लाई गई बताई जा रही है जिसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बता दें कि लंगर के स्टोर से एक बोरी चीनी 50 किलो और एक बोरी आटा 50 किलो लेकर संजीव कुमार मारुति गाड़ी नम्बर एचपी 20 सी 2939 में ला रहा था। लोगों द्वारा शोर मचाने तक गाड़ी से चीनी की बोरी उसने मेन गेट के सामने अपनी दुकान में उतार ली थी।
इसके बाद गाड़ी भगा कर विश्राम गृह के पास जा रही थी बहाँ पकड़ ली गई। मंदिर से राशन चोरी का मामला सामने आने के बाद निश्चित ही श्रद्धालुओं के आस्था पर चोट पहुंची है तथा न्यास प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। ऐसा नहीं की यह पहला मामला है पहले भी कई बार मंदिर कर्मचारियों पर राशन को इधर-उधर करने क आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे है। फिर भी मंदिर प्रशासन हमेशा कर्मचारियों को बढ़ाने की ही कोशिश करते हैं। मंदिर प्रशासन के अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है ।
ट्रस्ट के नियमों के अनुसार जो भी कार्यवाही बनेगी वह की जाएगी। उनका कहना हैं की मंदिर परिसर में एक दुकान के अदर 50 किलोग्राम चीनी की बोरी तथा 50 किलोग्राम आटे की बोरी बरामद हुई है मामले की छानबीन जारी है जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नहीं जाएगा कड़ी करवाई अमल में लाई जाएगी।
