बड़सर पुलिस ने पकड़ा भगौड़ा, मंडी पीओ सैल को सौंपा

बड़सर पुलिस ने अपराध करने के बाद फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला करीब 20 वर्ष पुराना है। बड़सर के डीएसपी सचिन हीरेमठ ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिझड़ी के भैलू बरोटी गांव के जोगिंद्र पाल को 20 वर्ष पुराने मामले में मंडी कोर्ट द्वारा आईपीसी की धारा 376 के तहत भगौड़ा घोषित किया गया था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए यहां-बहां छिप रहा था। जिसे बड़सर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर मंडी पीओ सेल की टीम को सौंप दिया। वहीं इसके अलावा पुलिस टीम ने सरकाघाट के कथैहर निवासी विवेक शर्मा पुत्र कश्मीर सिंह को जिला मंडी के कुल्लू में गिरफ्तार कर लिया है। उसे भी कोर्ट में पेश किया गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!