हमीरपुर सदर पुलिस द्वारा देर शाम को स्थानीय मृदुल चौक के पास एक प्रवासी मजदूर से 4.59 ग्राम चिट्टा बरामद किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है।

हमीरपुर सदर पुलिस द्वारा देर शाम को स्थानीय मृदुल चौक के पास एक प्रवासी मजदूर से 4.59 ग्राम चिट्टा बरामद किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास कुमार पुत्र रामधनी निवासी गांव रबाबा चंद्र टोला डाकघर किरणपुर जिला लखीरपुरा बिहार से यह चिट्टा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त कथित आरोपी अमित कुमार उर्फ शेट्टी पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव बाटी मौही जिला हमीरपुर के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहा था। एडिशनल एस.पी. राजेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21,29 के तहत मामले को पंजीकृत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!