जेओए 817 पोस्टकार्ड के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग परिसर के बाहर मेंन गेट के साथ ही जेओए 817 पोस्टकार्ड के अभ्यर्थियों  का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता वह क्रमिक अनशन को नहीं तोड़ेंगे। हिमाचल के अलग-अलग जिलों से यहां अभ्यर्थी पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनका कहना है कि उनका फाइनल रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा जिस कारण उन्हें मानसिक दौर से गुजरना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि केवल परिणाम निकलने में ही देरी की जा रही है उन्हें एक-एक हफ्ते का समय दिया जा रहा है लेकिन तय किए गए समय पर रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा जिस कारण उन्हें और ज्यादा मानसिक तनाव झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कमीशन के अधिकारियों से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द उनका रिजल्ट निकल जाए नहीं तो वह यहीं पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!