मेडिकल कालेज टांडा से गर्भवती महिला के लापता हो गई। जो गांव गुजरेड़ा डाकघर गोपालपुर की रहने वाली है।

 मेडिकल कालेज टांडा से गर्भवती महिला के लापता हो गई। जो गांव गुजरेड़ा डाकघर गोपालपुर की रहने वाली है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।……. महिला के पति सूरज कुमार ने बताया कि इंदु शनिवार शाम साढ़े चार बजे के करीब टांडा अस्पताल के गायनी वार्ड में दाखिल हुई थी। यहां वह अपनी सास के साथ चैकअप के लिए आई थी। चैकअप के दौरान उसे डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा था।   सूरज ने कहा कि अल्ट्रासाउंड व टेस्ट करवाने के बाद इंदु रात को ही रिपोर्ट लेने गई थी और तब से ही लापता चल रही है। पूरी रात टांडा अस्पताल की सिक्योरिटी के लोग और पुलिस चौकी टांडा के कर्मचारी उसे ढूंढते रहे। लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इंदु को तलाश करने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है । लेकिन फिर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। इंदु के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने टांडा अस्पताल में पहुंचकर इंदु को ढूंढने लगे। दोनों पक्षों ने पुलिस से गुहार लगाई है की इंदु को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। प्रिन्सिपल मेडिकल कॉलेज टांडा मिलाप शर्मा ने बताया अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड से एक महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!